BREAKING NEWS

logo

केजीबीवी जमुआ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पौधारोपण साइबर जागरूकता व बाल संरक्षण कार्यशाला आयोजित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जमुआ में शुक्रवार को जिला समाज कल्याण शाखा गिरिडीह द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बीबीबीपी अभियान के तहत पौधारोपण साइबर जागरूकता एवं बाल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण से हुई छात्राओं एवं अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों की देखभाल का संकल्प लिया वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार पौधों का संरक्षण आवश्यक है उसी प्रकार प्रत्येक बालिका की शिक्षा सुरक्षा और सशक्तिकरण भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है इसके बाद आयोजित साइबर जागरूकता कार्यशाला में छात्राओं को ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल फर्जी लिंक साइबर बुलिंग सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ओटीपी साझा नहीं करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं  साथ ही मजबूत पासवर्ड के इस्तेमाल निजी जानकारी सुरक्षित रखने और साइबर अपराध होने पर 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया कार्यशाला में बाल विवाह बाल मजदूरी मानव तस्करी बाल अधिकार एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई छात्राओं को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने के लिए प्रेरित किया गया इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई और छात्राओं को शिक्षा सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण शाखा के बिक्कु कुमार यादव विकास कुमार नीलम मंडल एवं अर्चना कुमारी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा बाल विवाह बाल मजदूरी और मानव तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पौधों के संरक्षण पर्यावरण संवर्धन साइबर सुरक्षा बाल विवाह एवं बाल मजदूरी उन्मूलन मानव तस्करी की रोकथाम और बालिका सशक्तिकरण का सामूहिक संकल्प लिया।