जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में एबीवीपी की मशाल यात्रा
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी गिरिडीह इकाई की ओर से बुधवार शाम झंडा मैदान से टावर चौक तक विशाल मशाल यात्रा निकाली गई कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी जेपीएससी और जेएसएससी ज़एसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक धांधली अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पीटी और जेएसएससी सीजीएल जैसी विवादित परीक्षाओं को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सीआईडी जांच पर छात्रों और संगठन को भरोसा नहीं है, इसलिए पूरे मामले की जांच सीबीआई या ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए तथा परीक्षा में गड़बड़ी के दोषी अधिकारियों और संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो एसएफएस सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि सीआईडी अब तक 14 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे में पूरे मामले को सीबीआई को सौंपकर आगे की जांच कराई जानी चाहिए ताकि छात्रों को निष्पक्ष न्याय मिल सके मशाल यात्रा में नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा आकाश श्रीवास्तव राजेश यादव सोनू यादव विद्या भारती ज्योति कुमारी सोनाली कुमारी ममता कुमारी प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए






