BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस, औषधीय पौधों का हुआ वितरण


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह : पतंजलि के आचार्य शिरोमणि बालकृष्ण जी का जन्मदिवस मंगलवार को गिरिडीह स्थित रिलायंस मॉल में 'जड़ी-बूटी दिवस' के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया  संध्या कालीन योग कक्षा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में योग साधकों के बीच विभिन्न औषधीय पौधों का वितरण किया गया तथा उनके औषधीय गुणों और स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति सपना राय और रेखा सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया इस अवसर पर गिलोय  एलोवेरा तुलसी  पत्थरचट्टा सदाबहार  पान पत्ता कड़ी पत्ता अजवाइन हड़जोड़ सहित कई औषधीय पौधों का वितरण किया गया  साथ ही नियमित योग और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया कार्यक्रम में जोशी कुमारी झूमा चौधरी सविता बरनवाल  उषा बरनवाल मुन्नी देवी सत्यवती सिंह पुष्पा अग्रवाल  नीतू सिंह आशा सहाय  बेबी देवी अनीता गंगा विद्या देव राधिका सिन्हा  ममता पाण्डेय  मीरा बरनवाल सुमुखी देव  मोनिका रीना देव अर्चना प्रसाद गणेशी आशा देवी समेत 50 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया सभी ने जड़ी-बूटियों के उपयोग और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया