आजसू छात्र संघ की जिला समिति का गठन, अक्षय यादव बने गिरिडीह जिला अध्यक्ष
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: आजसू छात्र संघ की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को गिरिडीह परिसदन भवन में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला समिति का गठन किया गया बैठक में सर्वसम्मति से अक्षय यादव को आजसू छात्र संघ, गिरिडीह का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया वहीं अमित यादव को जिला प्रभारी नौशाद आलम को सह प्रभारी नमन यादव को जिला महासचिव चंदन मंडल प्रिंस चौरसिया सतीश यादव एवं जीवन दास को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया इसके अलावा कुंदन चंद्रवंशी एवं करण यादव को जिला सचिव तथा सागर तिवारी को जिला सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक में 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित होने वाले महाधिवेशन की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई निर्णय लिया गया कि गिरिडीह जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय यादव को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गिरिडीह जिला संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा छात्र युवा हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी महाधिवेशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया बैठक में केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका शर्मा विनोबा भावे प्रभारी शिवम मिश्रा दिवाकर चंद्रवंशी संदीप कुमार दास सुभाष दास विकाश राणा गोविंद कुमार वर्मा तपेश वर्मा विवेक कमल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे






