BREAKING NEWS

logo

13 अगस्त तक पूरी होंगी स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारियां 15 अगस्त को झंडा मैदान में होगा मुख्य समारोह


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों को 13 अगस्त तक आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे झंडा मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें 12 परेड टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। परेड का नियमित पूर्वाभ्यास 9 से 13 अगस्त तक कराया जाएगा। वहीं सुबह 7 बजे प्रभात फेरी तथा शाम 5 बजे नगर भवन में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा उपायुक्त ने झंडा मैदान की साफ सफाई रंग रोगन मंच  बैरिकेडिंग पेयजल मेडिकल टीम एंबुलेंस अग्निशमन वाहन और अन्य नागरिक सुविधाओं की समय पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम को प्रमुख चौक चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों शहीदों के परिजनों झारखंड आंदोलनकारियों प्रगतिशील किसानों उत्कृष्ट चिकित्सकों स्वयं सहायता समूह एसएचजी की महिलाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा उत्पाद विभाग को 15 अगस्त को ड्राई डे का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए जिले में शराब बिक्री पूर्णत प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया गया  बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह एसडीएम धीरेंद्र कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।