BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की


रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की प्रगति एवं उनके कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विकास योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के साथ-साथ कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परियोजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।