दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: गांडेय की स्टार क्लब बनी चैंपियन, मंत्री सुदिव्य बोले- खेलों से साकार होगा गुरुजी का सपना
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड युवा मोर्चा जिला समिति की ओर से मंगलवार को झंडा मैदान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड सरकार के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया iखिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जल जंगल जमीन और झारखंड के युवाओं के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारना ही गुरुजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक प्रशिक्षण खेल सामग्री, छात्रवृत्ति और प्रतिभावान खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति जैसी योजनाओं पर लगातार काम कर रही है विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन हर प्रखंड स्तर पर होना चाहिए ताकि गांवों की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिले रोमांचक फाइनल में स्टार क्लब गांडेय बना विजेता एकदिवसीय नॉकआउट प्रतियोगिता में एफसी-11 स्टार क्लब गांडेय, लोकल बॉय क्लब बेंगाबाद फूलो-झानो क्लब गिरिडीह पूर्वी भाग और ताज स्पोर्टिंग क्लब पचंबा ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी-11 स्टार क्लब गांडेय ने खिताब अपने नाम किया जबकि लोकल बॉय क्लब बेंगाबाद उपविजेता रहा। अन्य दोनों टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागी टीमों को आयोजन समिति की ओर से जर्सी और पैंट भी दिए गए विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार भी प्रदान किए गए प्रदीप मरांडी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया टूर्नामेंट के सफल आयोजन में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, मेहताब मिर्जा सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक झंडा मैदान पहुंचे






