BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डुमरी: दुर्गा पूजा को लेकर निमियाघाट थाना में शांति समिति की बैठक, DJ और शराब पर रोक


डुमरी :दुर्गा पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को निमियाघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी सुमन कुमार ने किया। बैठक में जिला परिषद सदस्य धनंजय प्रसाद, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, आजसू नेता छक्कन महतो, सतीश महतो सहित दोनों समुदायों के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।बैठक में पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। डीजे नहीं बजाने, शराब का सेवन नहीं करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने वॉलंटियर्स की सूची थाना में जमा करें। साथ ही सभी दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा और फायर सेफ्टी उपकरण लगाना अनिवार्य होगा।इस मौके पर डालोराम महतो, मुखिया दिलीप कुमार, शंभूनाथ महतो, रामेश्वर चौधरी, मुनीलाल महतो, सहदेव साव, गिरधारी राम, संतोष कुमार सिंह, खुबदयाल पंडित, अजीत माथुर, मुखिया कलावती देवी, उमेश कुमार ठाकुर, दीपक दास सहित कई लोग मौजूद थे।