BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिले फॉरवर्ड ब्लॉक नेता लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन की मांग


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गांडेय: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं ने मंगलवार को गांडेय प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचकर आम जनता से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की प्रतिनिधिमंडल ने एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के कारण प्रभावित सरकारी सेवाओं को जल्द सामान्य करने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने की मांग की प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने किया उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष मेहताब अली मिर्जा  महासचिव मनोज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे राजेश यादव ने कहा कि पिछले एक महीने से अधिक समय तक एसआईआर कार्य चलने के कारण प्रखंड और अंचल कार्यालयों में आम लोगों के कई जरूरी कार्य लंबित हो गए हैं। अब प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर इन मामलों का निपटारा करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोग महीनों  यहां तक कि वर्षों से अपने कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं  लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के पास ऐसे दर्जनों मामलों की सूची है  जिनमें लोग लगातार परेशान हो रहे हैं उन्होंने कहा कि फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने हाल ही में गांडेय के नए अंचल अधिकारी से भी मुलाकात की थी  मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एमओ को भी जनता की समस्याओं से अवगत कराया गयाnराजेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि लंबित मामलों के निष्पादन में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जल्द बैठक कर रणनीति बनाएगी और पीड़ित लोगों के साथ प्रखंड कार्यालय के समक्ष बड़ा आंदोलन करेगी इस अवसर पर जितेंद्र यादव भागीरथ पंडित विष्णु कोल अर्जुन कोल  बिरजू कोल अख्तर अंसारी रिजवान अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे