तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 250 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: नवजीवन नर्सिंग होम के सौजन्य से स्थानीय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त नगर आयुक्त प्रभागीय वन पदाधिकारी जिला खेल पदाधिकारी जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद यादव नवजीवन नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. मनीष अग्रवाल व्यवसायी डॉ. शैलेश चौधरी संदीप नांगे नागेंद्र कुमार सुमिल मोदी तथा झुमरी तिलैया के नगर मंत्री रिंकी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे आयोजन को सफल बनाने में पप्पू कुमार रोहित श्रीवास्तव विकास कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।





