BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करमा पर्व पर प्रकृति की पूजा, मंडरखा सुरक्षित वन में गूंजा हरियाली का संकल्प


करम समेत छायादार पौधों का पौधरोपण, ग्रामीणों ने संरक्षण और सुरक्षा की ली सामूहिक शपथ

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह,: करमा महापर्व के अवसर पर मंगलवार को गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के गिरिडीह वन प्रक्षेत्र अंतर्गत मंडरखा सुरक्षित वन में करमा महोत्सव का आयोजन पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। ग्राम वन प्रबंधन समिति, मंडरखा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करम समेत विभिन्न छायादार पौधों का पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
पौधरोपण के दौरान ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुखिया निरंजन कुमार मौजूद रहे। वन विभाग के फॉरेस्टर की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल महतो के अलावा अधिवक्ता रामप्रसाद वर्मा, भवानी वर्मा, महेंद्र ठाकुर, बद्री ठाकुर, इंद्रदेव महतो, दशरथ महतो, रामचंद्र महतो, बसंत वर्मा, बिनोद तुरी, अर्जुन महतो और बाली राणा सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वहीं शीतल कुमारी, शांति कुमारी, रीना कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, सोनाक्षी, वर्षा, वंदना, अंजली और श्रुति समेत बच्चों एवं युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण में हिस्सा लिया।ग्रामीणों ने कहा कि करमा पर्व केवल संस्कृति और परंपरा का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पेड़-पौधों और पर्यावरण संरक्षण का भी पर्व है। इसी भावना के साथ मंडरखा और आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने तथा लगाए गए पौधों को संरक्षित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।