BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वार्ड 29 के छह युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, संगठन को मिलेगी नई मजबूती


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या 29 के छह युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में दीपक कुमार शर्मा, मोनू कुमार, गोपाल चंद्रवंशी, आरिश अली, रौनक बाजोरिया और विनीत कुमार शामिल हैं।

नव-शामिल युवाओं ने महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी, महानगर कोषाध्यक्ष हरि मोहन कन्धवे समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में झामुमो का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और वार्ड स्तर पर पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

नव-शामिल युवाओं ने झामुमो की विचारधारा, जल-जंगल-जमीन एवं स्थानीय लोगों के अधिकारों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने की बात कही तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।