"बरगद पेड़ के नीचे ली थी शरण... आकस्मिक वज्रपात से महिला की मौत
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गावां थाना क्षेत्र के पटना पंचायत के भेलवा गांव में आज मंगलवार को वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार पूनम देवी, पति प्रवीण सिंह, उम्र 35 वर्ष धान रोप कर कुल पांच महिला कुछ समय के लिए बरगद पेड़ के नीचे खाना खा रहीं थी,अचानक बादल की तेज गर्जन के दौरान आकस्मिक बिजली की चपेट में आने से पूनम देवी की मौके पर ही मौत हो गई,। जबकि अन्य महिला सुरक्षित है बताया जाता है कि उनके तीन पुत्र है, जो अभी छोटे-छोटे हैं वहीं उनके पति बाहर में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं, वही मृत महिला के पास तीनों बच्चे रो रों कर पूरा गांव को गमगीन कर दिया।
*सबसे हृदय विदारक मंजर:*
पूनम देवी अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर चली गईं।
घटनास्थल पर बच्चे मां के शव से लिपट कर रोते-बिलखते रहे।
बच्चे चीख-चीख कर कह रहे थे - _"मां उठ जाओ... मां उठ जाओ"_
लेकिन मां सो चुकी थी... मां अब कभी नहीं उठेगी।
बच्चों की रोने की आवाज से पूरा क्षेत्र सन्न रह गया। घटना की जानकारी मिलते हैं पटना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र रविदास एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे एवं तत्काल गांवा थाना प्रभारी को सूचना किया गया गांवा थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया और गावां थाना लें आई और कागजी प्रक्रिया का शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है।
पूरे गांव में मातम का माहौल है।
इधर ग्रामीणों एवं परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग किया है की मृतका के परिवार को अविलंब सरकारी सहायता और बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था की जाए।






