रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्र संगठन आईसा और इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा आंदोलन को लेकर झारखंड के सभी जिलों से छात्र-छात्राओं के रांची कूच करने की तैयारी है संगठनों ने बताया कि आंदोलन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाली कॉमरेड नेहा भी शामिल होंगी। इसके अलावा इंकलाबी नौजवान सभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता, समर्थक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के भुक्तभोगी छात्र भी बड़ी संख्या में आंदोलन में भाग लेंगे गिरिडीह के छात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर विधानसभा घेराव में शामिल होने की अपील की गई है। संगठनों का कहना है कि सरकार से पूछा जाएगा कि जिस परीक्षा एजेंसी पर देश के कई राज्यों में प्रतिबंध लगाया जा चुका है, उसी एजेंसी से झारखंड में परीक्षाएं क्यों कराई जा रही हैं। उनका आरोप है कि इससे राज्य के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है संगठनों ने कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्ष बाद भी स्थानीयता और नियोजन नीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं हो सका है उन्होंने सरकार से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा छात्रों और युवाओं के हित में ठोस निर्णय लेने की मांग की







