BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

तसर रेशम पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ कार्यक्रम आयोजित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह:बेंगाबाद प्रखंड के बसजोर गांव में मंगलवार को ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीटीआरटीआई से पहुंचीं वैज्ञानिक बी डॉ. अरुणा टी.एन. ने किसानों और ग्रामीणों को तसर रेशम पालन की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी।
उन्होंने किसानों को तसर कीट पालन, कोकून उत्पादन और वैज्ञानिक तरीके से रेशम पालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को तसर पालन को स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर तसर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक सुमित कुमार, कीटपाल विकास कुमार सिंह, परियोजना सहायक सिकंदर मंडल समेत बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद थे।