05 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची न्यूवोटर्स अभियान से लोगों को किया जाएगा जागरूक
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 के तहत 05 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में निर्देश दिया गया कि 05 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद पात्र नागरिक अपना नाम सूची में अवश्य जांचें यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह घोषणा पत्र के साथ प्रपत्र 6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकता है मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 05 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्यभर में सभी जिला प्रशासन अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स फेसबुक इंस्टाग्राम आदि पर न्यूवोटर्स हैशटैग के साथ विशेष जनजागरूकता अभियान चलाएंगे अभियान के माध्यम से मतदाता सूची का सत्यापन, दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया तथा नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने संबंधी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने और निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे





