BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान


राँची एक्सप्रेस संवाददाता बेंगाबाद 

झलकडीहा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी बेंगाबाद मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही छात्रों के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को डीसी एवं एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम में बेंगाबाद मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर राजेंद्र प्रसाद वर्मा, पंकज राम, सुधीर शर्मा, सहोदर मंडल, अजीत राणा, सुमित भदानी, भागीरथ यादव, दिनेश शर्मा सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।