डीएवी सीसीएल गिरिडीह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में मंगलवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान झारखंड के महान जननायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल शिक्षक शिक्षिकाओं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने विद्यार्थियों को दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन उनके आदर्शों तथा झारखंड राज्य के निर्माण और विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की अस्मिता आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया पूरे विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि और सम्मान का वातावरण बना रहा।






