BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

50 वर्षों से हो रही है पूजा, धूWorship has been taking place for 50 years; concluded with great fanfare.मधाम से सम्पन्न


रांची एक्सप्रेस जमुआ 

जमुआ प्रखंड के मनकडीहा में 50 वर्षों  से हो रही है मनसा पूजा .मंगलवार को पांच दिवसीय पूजा सम्पन्न हुआ .यहां पूजा में  भव्य मेला  का आयोजन किया गया . मेला में प्रखंड क्षेत्र के  कई गांवों से लोग श्रद्धालु पूजा में मां मनसा का आशीर्वाद लेते हैं  और मेला का आनन्द भी . 
बताया जाता है गावँ के ही टेको ठाकुर धनतर थे,  वे एक से एक विषधर सांप को मन्त्र के द्वारा वश में कर सांप नचाते थे . बीते 50 साल पूर्व मण्डप का निर्माण कर मां मनसा का प्रतिमा स्थापित कर पूजा कराए थे . उनके मृत्योपरान्त गावँ और आसपास के लोगों के सहयोग से पूजा और मेला सम्पन्न होता है . पूजा में सहदेव ठाकुर यजमान और  पुरोहित बिनोद कुमार पांडेय के द्वारा विधि विधान से 5 दिवसीय पूजा सम्पन्न कराया गया . मंगलवार संध्या  जयकारों के साथ माथुरी आहार में प्रतिमा  विसर्जन किया गया .
पूजा और मेला के आयोजन में बासुदेव ठाकुर , सदानंद राम , अर्जुन ठाकुर , सहदेव ठाकुर , कृष्ण कुमार राम , जागेश्वर बैठा , हरदयाल रजक , चांदो रजक , रामजी ठाकुर , बृहस्पति ठाकुर ,दिनेश ठाकुर ,राजेश ठाकुर ,पूरन ठाकुर , रामदेव ठाकुर सहित कई लोग शामिल थे .