जमशेदपुर के ओल्डीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत जगदम्बा होटल के समीप स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आलू चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर तथा मानगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर, गीतांजलि स्टोर सहित कुल 12 दुकानों में 11 और 12 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि में चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर सामान की चोरी कर ली। दुकानदारों के लिखित आवेदन के आधार पर ओल्डीह ओपी कांड संख्या 152/2026 दिनांक 14 जुलाई 2026 को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओल्डीह एवं मानगो क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों—शंकर हेम्ब्रम, मुकदर सामद, गौतम हेम्ब्रम और विक्की मुखी—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने 12 दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चेन पुली, लोहे का चापड़, लोहे का रॉड (साबल) एवं सिलाई मशीन बरामद की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
मानगो और ओल्डीह क्षेत्र में 12 दुकानों में चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार





