BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जन सेवा संघ ट्रस्ट ने 10वें स्थापना वर्ष पर लगाया 6वां रक्तदान शिविर, 182 यूनिट रक्त संग्रह


जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा आज अपने 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छठवां रक्तदान शिविर का आयोजन धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया। इस रक्तदान महायज्ञ में कुल 182 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के लिए सदैव खड़े रहने वाले सभी सम्मानित चिकित्सकों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. रमेश यादव, डॉ. निखिल महतो, डॉ. शुभाशीष दास, डॉ. उज्ज्वल सर, डॉ. सुदेश मिश्रा एवं डॉ. हामेद खान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, जम्बू अखाड़ा के बंटी सिंह, गोविंदपुर के समाजसेवी बंटी सिंह, समाजसेवी जुगुन पाण्डेय, बाबू बीरेंद्र सिंह, चिंटू सिंह, अनीशा सिन्हा, रीना सिंह एवं रितिका श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

सभी रक्तदाताओं को भी सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्यों पंकज कुमार, सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा, विशाल शर्मा, कुणाल शर्मा, मिथु कुमार, अभिषेक कुमार, अमन सिंह, सपना थापा, अमृत कौर, उत्कर्ष कुमार, हेमंत माइती, सुनील गुप्ता, अभिजीत भट्टाचार्य, विजय चौहान, सूरज सिंह, बरनाली बक्शी, कृष्ण मोहन, कन्हैया प्रसाद, रोहित पांडे, मनीष मुखी, राम ठाकुर, मोहन भुईया, मनप्रीत सिंह, सौरभ पोद्दार, गोलू कुमार सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

निवेदक
जन सेवा संघ ट्रस्ट