BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डुमरिया के सोनुदुरू प्राथमिक विद्यालय में टीएसडीपीएल CSR के सौजन्य से मेडिकल कैंप आयोजित, 242 जरूरतमंदों ने लिया लाभ


डुमरिया, 1 अक्टूबर 2026।
डुमरिया प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित सोनुदुरू प्राथमिक विद्यालय में आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार को टीएसडीपीएल (TSDPL) CSR के सौजन्य से एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

इस मेडिकल कैंप का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था। कैंप में आसपास के गांवों से पहुंचे 242 जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

मेडिकल कैंप के सफल आयोजन में गौरव बंदोपाध्याय, क्रांति जी, देवाशीष दास, टी. आर. बेज, तेजा जी एवं स्वास्तिक मोहंती का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं यूनियन की ओर से प्रमोद उपाध्याय, शशि भूषण, अनीश कुमार झा, कौशलेश, राजेश, मनोज एवं सतीश ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कैंप में डॉ. आशीष पारीख जी एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर से स्थानीय लोगों को उनके नजदीक ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हुई। आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।