दिनांक 16.07.2026 के दोपहर में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पटमदा थाना एवं बोड़ाम थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं अंचल निरीक्षक पटमदा उपस्थित रहे। इस दौरान थाना क्षेत्र के दागी, गुंडा एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने एवं थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स, अवैध पत्थर एवं लकड़ी के व्यापार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। साथ ही रात्रि के समय पश्चिम बंगाल अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग कर अवैध परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पटमदा थाना एवं बोड़ाम थाना का औचक निरीक्षण किया गया।





