BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वर्मामाइन्स गोलीकांड में दो अपराधी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए


जमशेदपुर : दिनांक 02/08/2026 को वर्मामाइन्स थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त दो अपराधियों को घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि इस मामले में अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन किया जाएगा।