BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता, कई दिनों से नहीं मिला सुराग।


जामताड़ा से #बड़ी खबर:
रिपोर्ट #उदय किशोर सिंह जामताड़ा।
जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव से 12 वर्षीय बच्चा सुभाष कुमार तुरी के लापता होने का मामला सामने आया है। बाबूडीह निवासी रंजीत तुरी का पुत्र सुभाष कुमार तुरी 28 सितंबर की शाम घर से गांव में लगे दुर्गा पूजा पंडाल देखने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। 3 अक्टूबर की शाम परिजनों ने करमाटांड़ थाना पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। सुभाष उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बाबूडीह में कक्षा 3 का छात्र है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अलकनाथ चौबे के अनुसार, बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस तकनीकी सहायता और सर्विलांस के जरिए बच्चे का सुराग लगाने में जुटी है।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सुभाष कुमार तुरी के बारे में कोई जानकारी मिले या बच्चा कहीं दिखाई दे, तो तत्काल इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें—
📞 9103669137
📞 8800282132
बच्चे की पहचान: सुभाष कुमार तुरी, उम्र 12 वर्ष, निवासी बाबूडीह, थाना कर्माटांड़, जिला जामताड़ा।