BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग को लेकर जामताड़ा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान


महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए किया प्रेरित 
उदय किशोर सिंह,
संवाददाता जामताड़ा :

जामताड़ा महाविद्यालय, जामताड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना तीनों इकाई की ओर से बुधवार को महाविद्यालय परिसर में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग को लेकर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कौशल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग तथा विजन-2027 से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, अध्ययन के प्रति रुचि तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रोफेसर सह एनएसएस जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. काकोली गोराई, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. राम सनेही राम एवं प्रोफेसर रेशमा टोप्पो सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।एनएसएस पदाधिकारियों ने युवाओं से अभियान से जुड़कर अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने लाने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।