नावाटांड़ में धूमधाम से हुई गणेश पूजा, भक्ति में डूबा क्षेत्र
उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के नावाटांड़ गांव में सोमवार को गणेश पूजा धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। गणेश पूजा को लेकर पूरे गांव में चहल-पहल देखने को मिली। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्ति के माहौल में डूबा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।
पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश को पांच किलो के लड्डू का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
मौके पर पंडित धीरज शास्त्री, पुजारी सूरज रवानी, गुड्डू रवानी, आनंद ओझा, उत्तम रवानी, कुलदीप रवानी, रितेश रवानी, छोटन रवानी, विष्णु रवानी, कृष्ण रवानी, पंकज रवानी और निखिल ओझा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं भाजपा युवा नेता वरुण रवानी, बिहार रवानी, अमृत रवानी और सोनू रजक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजा में भाग लिया।






