विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना।
उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। कायस्थपाड़ा स्थित राउतपाड़ा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेरा समिति की ओर से भगवान गणेश की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
समिति के सदस्य सचिन राउत ने बताया कि वर्ष 1979 में राउत परिवार के सदस्यों ने मोहल्ले में गणपति पूजा की शुरुआत की थी। तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। इस वर्ष भी समिति के सदस्यों द्वारा पूरे भव्य एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है।
वहीं समिति के सदस्य प्रदीप राउत ने जामताड़ावासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कायस्थपाड़ा में पिछले 47 वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर लगातार गणपति जी की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान के साथ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश से प्रार्थना है कि पूरे जामताड़ा के लोग स्वस्थ रहें और क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे।
मौके पर प्रमोद राउत, राजा राउत, ब्रजेश राउत, जीतू, अंश, राज, विष्णु राउत, प्रीतम, विनय राउत, राकेश राउत, दिव्यज्योति सरकार, रोहित बाउरी, राहुल कुमार, बजरंगी, देव सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।







