BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे।


उदय किशोर सिंह 
जामताड़ा। मंगलवार की सुबह जामताड़ा में तेज हवा और गरज के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खेतों में अब तक खाद का प्रयोग नहीं कर पाए किसानों के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है। किसान बारिश का लाभ उठाकर खेतों में कृषि कार्य तेज कर सकते हैं।
तेज हवा और बारिश को देखते हुए एहतियातन कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। मौसम सामान्य होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
हालांकि, बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जबकि कई गली-मोहल्लों की सड़कें पानी और कीचड़ से लथपथ हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद भी आसमान में काले बादल छाए