BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर।


उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इनमें एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घायलों की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी जुगल राय और भुनेश्वर राय के रूप में हुई है। जुगल राय के सिर में गंभीर चोट लगी है और दुर्घटना के बाद उसके सिर से काफी रक्तस्राव हो रहा था। वहीं भुनेश्वर राय के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। हालांकि वह चलने-फिरने की स्थिति में था।
बताया गया कि दोनों घायल आपस में मौसेरे भाई हैं और जुरगूडीह स्थित अपनी मौसी के घर गए हुए थे। वहां से दोनों मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया। जुगल राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।