BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बालूमाथ में कोलियरी के कंप्यूटर ऑपरेटर को गोली मारी, अपराधियों ने छोड़ा धमकी भरा पर्चा


बालूमाथ के मगध कोलियरी अंतर्गत चमातु के 22नंबर कांटा में बीती रात्रि में करीब डेढ़ बजे चार की संख्या में पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण उरांव 30वर्ष रामकुमार उरांव ग्राम शेरेगड़ा को गोली मार दिया ।जिससे उसके पैर में गोली है  जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया ।मौके पर अपराधियों ने राहुल दुबे/अमन साहू गैंग के नाम से पर्चा भी छोड़ा है ।वही घटना की सूचना मिलते ही रात में ही बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी लिया ।उन्होंने पर्चा मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है । वहीं घटना में अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में कांटा का कम्यूटर एवं प्रिंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया ।वही कांटा से ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप हो गया है ।इस कांटा से जय अम्बे जीआरएल कंपनी का ट्रांसपोर्टिंग कार्य होता था ।जो बालूमाथ साइडिंग जाता था।अपराधियों द्वारा जो पर्चा छोड़ा गया है उसमें कोयला खनन कर रहे भीपीआर कंपनी की धमकी देते हुए मैनेज करने की बात कही गई है ।मौके पर एक जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद हुआ है ।