BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छतरपुर में 9.66 किलो अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 9.66 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

छतरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

छतरपुर (पलामू) : पलामू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत छतरपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 9.66 किलोग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के अनुसार, 21 सितंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रंजन रजक (36), ग्राम डुमरिया, थाना डुमरिया, जिला गया, बिहार बताया। बाइक की डिक्की की तलाशी लेने पर काले प्लास्टिक में रखा 2.660 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ।
पुलिस ने पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर ग्राम मझौली निवासी दयानंद प्रसाद (60) के घर में भी तलाशी ली। यहां से 7 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इस प्रकार कुल 9.660 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।
मामले में छतरपुर थाना कांड संख्या 156/2026, धारा 18(b)/25/29 NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बरामद अफीम के स्रोत, गंतव्य और अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में पुलिस जांच एवं छापामारी जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल (BR02BG-8511), एक मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी बरामद की है। कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर प्रशांत कुमार, छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे तथा पुलिस बल शामिल रहे।
और अलग अलग इसी समाचार से शीर्षक लिखें