शासी निकाय की बैठक में शिक्षाविद डॉ अंगद किशोर चुने गए शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के सचिव
हुसैनाबाद:कृष्णा यादव
हुसैनाबाद:विगत बुधवार को शहीद भगत सिंह महाविद्यालय, जपला के प्रशाल में महाविद्यालय के शासी निकाय की आहूत बैठक में शिक्षाविद सदस्य डॉ अंगद किशोर को सर्वसम्मति से सचिव चुन लिया गया। यह पद जैक प्रतिनिधि सुशीला मिश्रा को जैक प्रतिनिधि से हटाए जाने के फलस्वरूप रिक्त हुआ था। शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह ने की। इस बैठक में शामिल अन्य सदस्यों में हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, नव मनोनीत जैक प्रतिनिधि वसीम अनवर, दानदाता अशोक कुमार कश्यप, प्रभारी प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार सिंह एवं शिक्षक प्रतिनिधि प्रो संजय कुमार सिंह शामिल थे। मौके पर उपस्थित अन्य लोगों में कंचन कुमार सिंह, नागेन्द्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह, मधुलिका सिंह, सपना कश्यप, वीरेंद्र कुमार, अंशुल कुमार आदि थे।
शासी निकाय के अध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ अंगद किशोर न केवल शिक्षाविद हैं, बल्कि वे एक स्थापित इतिहासकार एवं साहित्यकार हैं। उनके आने से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में चार चांद लगेगा। नव चयनित सचिव डॉ अंगद किशोर ने भरोसा दिलाया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। अंत में प्रभारी प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।






