हरिहरगंज के बिंदा रिसॉर्ट में होगा आयोजन, संगठन व सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने पर होगी चर्चा
पलामू :राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में नाई समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन 26 सितंबर को हरिहरगंज के सिनेमा हॉल रोड स्थित बिंदा रिसॉर्ट में आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। राष्ट्रीय नाई महासभा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। रमेश ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नाई समाज को संगठित करने के साथ सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे नगर भ्रमण से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे मंच का उद्घाटन किया जाएगा। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीके ठाकुर मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनके अलावा समाज के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष वचन ठाकुर, जिला संरक्षक प्रेम प्रकाश ठाकुर, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, नावा प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव ठाकुर, पांडु प्रखंड अध्यक्ष जोखन ठाकुर, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर, पीपरा प्रखंड अध्यक्ष वकील ठाकुर, पड़वा के धर्मेंद्र ठाकुर व सत्येंद्र ठाकुर, भिखारी ठाकुर, संतोष ठाकुर और दुखा ठाकुर को कार्यक्रम पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।







