BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

​श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति (पलामू) का विस्तार: नई टीम घोषित, तैयारियों को मिली रफ्तार


​मेदिनीनगर (पलामू)। आगामी दुर्गोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति, पलामू ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। बुधवार को स्थानीय दुर्गा मंडप में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा जौहरी की गरिमामयी मौजूदगी में नई कमेटी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया।
​संवाददाता सम्मेलन में महासमिति ने दुर्गोत्सव की तैयारियों, प्रशासनिक समन्वय और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।
​विस्तारित कमेटी एवं नवनियुक्त पदाधिकारी:
​संरक्षक: आलोक कुमार चौरसिया, सतबीर सिंह राजा, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सोनू सिंह नामधारी, बसंत जौहरी, शिव प्रसाद गुप्ता, बबलू गुप्ता, अविनाश देव, मनोज सिंह, संजीव तिवारी, कल्याण वर्मा, अनिल साहू, अजय तिवारी एवं राजन सिन्हा।
​महामंत्री: ललन कुमार सिन्हा
​कोषाध्यक्ष: सतीश कुमार पाण्डेय
​उपाध्यक्ष: नवीन तिवारी, बीएम पाण्डेय, हरिशंकर सिंह, रमेश शुक्ला, संतोष तिवारी पिंकू, रजनीश सिंह, अरविंद अग्रवाल, बबलू चावला, नवीन कुमार गुप्ता, अनिल दुबे, कमल गुप्ता, महेश तिवारी, उदय शुक्ला, अजीत सिन्हा, प्रभात गुप्ता, प्रदीप नारायण, सुमित्रो भट्टाचार्य, बृजेश शुक्ला, सतीश जौरिहार, मनोहर वाली, पप्पू पाण्डेय, श्याम जी चौधरी, राजेन्द्र राम, प्रमोद गुप्ता, सुनील सिंह, सतीश तिवारी, रुपा सिंह, लवली गुप्ता, लीलावती देवी, मंजू गुप्ता, मीना गुप्ता, किरण अग्रवाल एवं उषा माखड़िया।
​मंत्री: प्रेमशंकर गुप्ता, जितेन्द्र सोनी, संदीप दास, चंद्रकांत सिंह, विनित पाण्डेय, मंटू गुप्ता, शुभम कुमार, पप्पू गुप्ता, विवेक चौबे, अभिषेक सिंह, बिल्लू तिवारी, प्रिय रंजन पाठक, रजत सिंह, राजमणि प्रजापति, सुनील ठाकुर, रंजीत चंद्रवंशी, विशाल कुमार, आकाश कुमार, पूजा चंद्रवंशी, प्रतिमा गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, शोभा देवी, इंदू अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, विकास सिंह एवं रविकांत पाण्डेय।
​मीडिया प्रभारी: संजय राज
​सोशल मीडिया प्रभारी: मनीष मिश्रा, गुड्डू वर्मन, मनीष वर्मन एवं राहुल कुमार सोनी।
​प्रशासनिक नियमों का पालन और शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर
​संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गोत्सव के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। महासमिति पलामू जिले की समस्त पूजा समितियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर त्योहार को अनुशासित, शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
​इस अवसर पर सोनू सिंह नामधारी, नवीन तिवारी, ललन सिन्हा, बीएम पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, संजय राज सहित महासमिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।