BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वर्षों से जमे कर्मचारियों के तबादले से ही सुधरेगी सरकारी व्यवस्था, बिचौलिया संस्कृति पर लगे रोक : जनहित में उठी मांग


पलामू : अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित कुछ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से एक ही कार्यालय या विभाग में जमे रहने के कारण कुछ कर्मचारी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार, बिचौलिया प्रथा और आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
लोगों का कहना है कि केवल वरीय अधिकारियों के स्थानांतरण से व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो सकता। सरकारी कार्यालयों में कार्यरत लिपिकीय एवं अन्य कर्मचारियों का भी नियमानुसार समय-समय पर स्थानांतरण होना चाहिए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और किसी एक स्थान पर लंबे समय तक पकड़ मजबूत न हो सके।
जनहित में मांग की जा रही है कि थाना, अनुमंडल कार्यालय, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अस्पताल, बिजली विभाग सहित अन्य सभी सरकारी संस्थानों में वर्षों से पदस्थापित कर्मचारियों की समीक्षा कर उनका नियमानुसार स्थानांतरण किया जाए। इससे कार्यालयों में कार्य संस्कृति बेहतर होगी, आम जनता को राहत मिलेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि सरकारी तंत्र को मजबूत और जनहितकारी बनाने के लिए अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय होना आवश्यक है। पारदर्शी व्यवस्था और नियमित तबादला नीति ही सरकारी कार्यालयों में विश्वास बहाल कर सकती है।