BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करमा पर्व पर झूम उठा हरिहरगंज, प्रकृति और परंपरा की दिखी झलक


एक-दूसरे को दी पर्व की बधाई

पलामू :हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार के सुबह झारखंड का पारंपरिक लोकपर्व करमा पूजा धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने विधि-विधान से करम देव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, लोगों ने एक-दूसरे को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
करमा पर्व झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, प्रकृति और पारंपरिक जीवनशैली से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पर्व के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया। युवक-युवतियों और महिलाओं ने सामूहिक रूप से करमा गीत गाकर पर्व की खुशियां मनाईं। इससे गांवों में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने कहा कि करमा पर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि झारखंड की धरती, प्रकृति और सांस्कृतिक परंपराओं की पहचान भी है। बदलते समय के बावजूद इसकी परंपरा आज भी लोगों को अपनी जड़ों और लोक संस्कृति से जोड़ रही है। हरिहरगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विजयेंद्र प्रसाद ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति, परंपरा और समृद्धि का संदेश देता है। सभी को मिल-जुलकर पर्व मनाते हुए झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।