BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एसडीपीओ की त्वरित पहल से छतरपुर-बारा मुख्य मार्ग से हटाया गया हाइवा


छतरपुर। छतरपुर-बारा मुख्य मार्ग पर लंबे समय से सड़क किनारे खड़े हाइवा को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा इसे हटाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में ग्रुप के माध्यम से भी प्रशासन से कार्रवाई का आग्रह किया गया था, लेकिन अब तक हाइवा नहीं हटाया जा सका था।
मामले की जानकारी पंचम कुमार ने छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार को दी। एसडीपीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया और सड़क किनारे खड़े हाइवा को हटवा दिया।

हाइवा हटाए जाने से सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ प्रशांत कुमार के प्रति आभार जताया।