चैनपुर के पतरिया खुर्द में करम विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: 5 युवकों की डूबने से मौत, सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने जताया गहरा दुख; मुअवजे की मांग
चैनपुर (पलामू):
पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में करम पूजा विसर्जन के दौरान एक अत्यंत दर्दनाक हादसा हो गया। विसर्जन के लिए गए पांच युवकों की पानी में डूबने से अकाल मृत्यु हो गई जिसमें 4 सव बरामद तथा एक की तलाश जारी। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को बेहद हृदयविदारक बताते हुए कहा कि त्योहार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं, जिससे पूरा इलाका स्तब्ध है।
सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने ईश्वर से मृत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रशासन से त्वरित सरकारी सहायता की मांग
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से अविलंब संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग के तहत सभी मृतक युवकों के पीड़ित परिवारों को तत्काल ₹4-4 लाख रुपये का मुआवजा (सरकारी सहायता राशि) एवं अन्य देय सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों को सहारा मिल सके।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस दुखद समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और सरकार तथा जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर जल्द से जल्द सहायता राशि दिलवाने का प्रयास करेंगे।






