BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

होली ब्राइट पब्लिक स्कूल छतरपुर में डाक विभाग द्वारा "राखी बनाओ और डाक से भेजो" प्रतियोगिता आयोजित


छतरपुर (पलामू):  भारतीय डाक विभाग द्वारा विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने एवं डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से होली ब्राइट पब्लिक स्कूल, छतरपुर में "राखी बनाओ और डाक से भेजो" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला एवं रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं तथा राखी को डाक माध्यम से भेजने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डाक विभाग की ओर से रिलेशनशिप मैनेजर श्री सूरज मीना उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए डाक सेवाओं के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज कुमार मिश्रा ने डाक विभाग द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक भावनाओं का विकास करती हैं।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।