BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सांसद विष्णु दयाल राम 24 सितंबर को आधार सेवा केंद्र का करेंगे उद्घाटन!


मेदिनीनगर। पलामू संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के द्वारा 24 सितंबर 2026, गुरुवार को अपराह्न 2:00 बजे मेदिनीनगर के सुदना स्थित बैरिया चौक, गायत्री मंदिर रोड के समीप आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) का उद्घाटन किया जाएगा।

इस आधार सेवा केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे आधार से जुड़े कार्यों के लिए आम लोगों को सुविधा मिलेगी तथा उन्हें बेहतर एवं सुगम सेवा प्राप्त करने में सहायता होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम का विवरण:
📍 स्थान: आधार सेवा केंद्र, बैरिया चौक के समीप, गायत्री मंदिर रोड, सुदना, मेदिनीनगर, पलामू
📅 दिनांक: 24 सितंबर 2026, गुरुवार
⏰ समय: अपराह्न 2:00 बजे

अलख दुबे
निजी सचिव
माननीय सांसद, पलामू