पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी का गठन, हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय
छतरपुर प्रतिनिधि : छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के खाटीन गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर नवयुवक संघ खाटीन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राणा रणजीत पहाड़ी ने की। बैठक में दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोज कुमार मिश्रा के निर्देशन में नवयुवक संघ खाटीन द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कमेटी में सुभाष मिश्रा, चंचल ठाकुर, संतोष दास, नंदलाल बरई एवं मंटू मिश्रा को संरक्षक बनाया गया। श्यामानंद मिश्रा को संचालक, बबलू चौरसिया को सचिव, उपेंद्र पासवान को उपसचिव तथा अनिल पासवान को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं संजय मिश्रा को उपाध्यक्ष, पंकज बरई को कोषाध्यक्ष, सुनील दास को उपकोषाध्यक्ष, गोलू कुमार को महामंत्री एवं प्रियांशु ठाकुर को उपमहामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा टिंकू ठाकुर को पंडाल प्रभारी तथा उपेंद्र कुमार गुप्ता को पूजा प्रभारी बनाया गया। बैठक में शंभू बरई, सुरेंद्र दास, भोला मिश्रा, मंटू पासवान, दिलीप कुमार, प्रेम प्रकाश, छोटू पासवान, अभिषेक दास, सौरभ कुमार, देव कुमार, आनंद मिश्रा, छोटू बरई, चंदन पासवान, मणि ठाकुर, आशुतोष कुमार, नीरज मिश्रा, बंटी ठाकुर, सोनू मिश्रा एवं राहुल दास को सक्रिय सदस्य बनाया गया।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। पूजा पंडाल, पूजा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी।
नवयुवक संघ के मीडिया प्रभारी पहाड़ी बाबा ने बताया कि दुर्गा पूजा की तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी। उन्होंने ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से पूजा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।







