BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

प्रगतिशील युवा क्लब की नई कमेटी गठित,सर्वसम्मति से प्रदीप पटेल चुने गए अध्यक्ष


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद,पलामू: प्रगतिशील युवा क्लब ने पूर्व कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन कर लिया। शुक्रवार को  कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कुमार चंदेल की अध्यक्षता में हुसैनाबाद के अंबेडकर चौक के समीप स्थित रुद्रा होटल में हुई बैठक में  सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार पटेल (पीपी) को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। वहीं वारिश खान को उपाध्यक्ष बनाया गया। नई कमेटी में मोहम्मद आफताब को लीगल एडवाइजर जबकि नीतीश पटेल, रितेश पासवान और लाला गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। टीपू सुल्तान को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के समाधान कराने की जिम्मेवारी दी गई।बैठक में जन सरोकार से जुड़ी शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य,भ्रष्टाचार जैसी बुनियादी मुद्दों पर क्लब के द्वारा विशेष फोकस करने की बात कही गयी। साथ ही समाज मे रचनात्मक कार्यों में  साफ-सफाई सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप पटेल (पीपी) ने कहा कि युवा सिर्फ बैठकर चर्चा करने के लिए नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं का समाधान कराने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों की विकास की रफ्तार बढ़ाना और छोटी-बड़ी समस्याओं का ठोस समाधान तलाशना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों में गड्ढे, गंदगी और गरीब बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं किताबों की पहुंच जैसी समस्याओं पर केवल चर्चा करने से बदलाव नहीं आएगा। प्रगतिशील युवा क्लब समस्याओं को गिनाने के बजाय उनके समाधान की दिशा में काम करेगा।हमें समस्याओं का हिस्सा नहीं, बल्कि उनका समाधान बनना है।उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्य की लोग सराहनीय रहे हैं, लेकिन अब संगठन को अपनी गतिविधियों का दायरा  को और अधिक व्यापक करना होगा।बैठक में वार्ड पार्षद अभिमन्यु गुप्ता, मुन्ना कुमार देव, रंजीत चंदेल, शक्ति पासवान, दिनेश कुमार, सोनू चंद्रवंशी, असगर अली, अरविंद यादव, विकास कुमार पासवान, टीपू सुल्तान, धनंजय कुमार पासवान, संदीप कुमार पासवान, विकास कुमार, इम्तियाज आलम, देव कुमार भगत, विशाल कुमार, धनंजय कुमार पासवान, गोविंद कुमार पासवान, प्रभु पासवान, प्रकाश चंदेल, अमित कुमार पासवान, रवि चंदेल, विकास गुप्ता और परशुराम पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।