हुसैनाबाद प्रखण्ड के महुअरि पंचायत सचिवालय में जरेडा द्वारा किसानों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
हुसैनाबाद: कृष्णा यादव
हुसैनाबाद: हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महुअरी पंचायत सचिवालय सभागार में शुक्रवार को झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी JREDA के द्वारा कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण पर किसानों व कृषि मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत की मुखिया सरिता कुमारी, बीटीएम जयगोविंद यादव,समाजसेवी विमलेश पासवान व जरेडा के ट्रेनर समेत अन्य के द्वारा दीप प्रवाजलित कर किया गया। मुखिया सरिता कुमारी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों जरेडा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि
प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों व अन्य लोगों को जल संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर विशेष रूप से जानकारी दी गई। JREDA के ट्रेनर के द्वारा पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप सेट उपलब्ध कराने को लेकर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। ट्रेनर ने कहा कि बहुत लोग फर्जी तरीके सेJREDA के नाम से किसानों को कॉल करके भ्रमित कर पैसे मांगते हैं ऐसे फर्जी लोगों की पहचान करने की जरूरत है। प्रशिक्षण में महुअरी पंचायत की मुखिया सरिता कुमारी, बीटीएम जयगोविंद यादव,विमलेश पासवान, ललन प्रसाद मेहता, सत्येंद्र सिंह, भोला सिंह, पिंटू मेहता, नागेंद्र सिंह, नवल किशोर त्रिवेदी, बहादुर पासवान, धर्मेंद्र सिंह, हरिओम पासवान व अन्य लोग मौजूद रहे।






