जगन्नाथ रथ यात्रा में हुआ शामिल समता और समृद्धि की कि कामना : अविनाश देव
मेदिनीनगर। पूरी से प्रेरित पूरे देश सहित आज राजा मेदिनी राय के धरती पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय में रथ यात्रा की धूम रही। परशुराम युवा वाहिनी के पंडाल में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। संरक्षक गुरु पाण्डेय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,सहित अन्य सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किए। भगवान प्रभु जगन्नाथ बलराम बहन सुभद्रा के दर्शन किए।यहां के बाद जनकपुरी में जाकर दर्शनार्थ माथा टेके और कामना किए प्रभु सब को रस्सी खिंचवा कर समता के संदेश और समृद्धि के आशीर्वाद दिये। हमने कहा जनता सर्वोपरि है,जो भगवान के दरबार में हाजरी नहीं लगा सकता है उसके लिए जगत के नाथ जनता के अदालत में खुद हाजिरी लगाने रथ पर सवार होकर चले आते हैं। आज के प्रजातांत्रिक राजा से भी आग्रह होगा समय समय पर जनता को भी दर्शन दिया करें ताकि दैनंदिन के दुख दूर हो। जय जगन्नाथ!





