रामेश्वरम पंडाल की तर्ज पर बनेगा भव्य पूजा पंडाल
छतरपुर (पलामू) : मां काली पूजा को धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर छतरपुर बाजार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख गोपाल प्रसाद सिंह ने की। बैठक में पूर्व कमिटी का नवीनीकरण करते हुए सर्वसम्मति से मां शक्ति संघ छतरपुर बाजार पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया।
बैठक में आगामी मां काली पूजा को भव्य रूप देने, पूजा पंडाल, धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामेश्वरम पंडाल के प्रारूप की तर्ज पर मां शक्ति संघ का पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा।
सर्वसम्मति से गठित समिति में अध्यक्ष अरुण कुमार सोनी, उपाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, महासचिव केतन सिंह, सचिव राजेश कुमार जायसवाल एवं अमित कुमार, कोषाध्यक्ष विनय विश्वकर्मा, उप कोषाध्यक्ष मंजीत कुमार गुप्ता, संगठन प्रभारी सोम कुमार एवं अंशु कुमार को बनाया गया।
व्यवस्थापक के रूप में अशोक दास, राहुल राय, दीपू कुमार एवं शुभम जायसवाल तथा उपव्यवस्थापक के रूप में सूरज चंद्रवंशी, आदित्य कुमार बड़ा एवं आदित्य कुमार छोटा को जिम्मेदारी दी गई। लेखपाल की जिम्मेदारी कुंदन सिंह को सौंपी गई।
समिति के संरक्षक के रूप में गोपाल प्रसाद सिंह, बृजबिहारी सोनी, अरुण ठाकुर (शिक्षक), रविंद्र सिंह, राकेश कुमार, पिंटू कुमार, विनय कुमार गुप्ता, कृष्णा चन्द्रवशी, सुनील शर्मा, उमेश जायसवाल, मोहन कुमार एवं लाल मोहन प्रसाद को शामिल किया गया।
कार्यकारणी अध्यक्ष के रूप में खुशहाल सिंह एवं हर्ष राज को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कार्यकारणी सदस्य के रूप में पिंटू कुमार, राहुल कुमार, प्रकाश पाण्डे, संतोष कुमार, अजीत गुप्ता, प्रिंस गोस्वामी, उत्कर्ष राज, अभिषेक पाण्डे, सत्येंद्र कुमार, अभिजीत कुमार, अंकित कुमार विश्वकर्मा, गुड्डू कुमार, अंश चंद्रा, विकास कुमार, आर्यन गुप्ता, सोनू कुमार, शिवम कुमार, हिमांशु सिंह, भरत कुमार एवं लक्ष्मण कुमार को शामिल किया गया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि मां काली पूजा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं धार्मिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए पूजा को भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।







