BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सैरात बंदोबस्ती को लेकर दुकानदारों को किया जागरूक,शुल्क नहीं देने पर हटेगी दुकाने


पलामू :हरिहरगंज नगर पंचायत की ओर से बुधवार को बाजार क्षेत्र में व्यावसायिक और फुटपाथी दुकानदारों को सैरात बंदोबस्ती को लेकर जागरूक किया गया। नगर पंचायत के अधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर सैरात बंदोबस्ती शुल्क नियमित रूप से संवेदक को जमा करने की अपील की।
इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन दुकानदारों ने दुकान के बाहर करकट व अन्य सामान लगाकर निर्धारित स्थान से अधिक जगह घेर रखी है, वे उसे तत्काल हटा लें। उन्होंने कहा कि सैरात बंदोबस्ती शुल्क देना जरूरी है। दुकानदार नियमित रूप से संवेदक को शुल्क देते रहें। शुल्क नहीं देने वाले दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत की टीम ने बाजार क्षेत्र में दुकानदारों और फुटपाथी दुकानदारों से सैरात व्यवस्था को लेकर चर्चा की और नियमों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने और सार्वजनिक स्थान पर अनावश्यक कब्जा नहीं करने से आम लोगों के आवागमन में सुविधा होगी।
मौके पर सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, जेई सुबोध कुमार, सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी, अमीन रविंद्र कुमार यादव, संवेदक धनंजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, थाना के एसआई संजय कुमार, मुकेश कुमार मेहता, विजय प्रजापति सहित पुलिस बल के जवान और अन्य लोग मौजूद थे।