BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आगामी जिला परिषद चुनाव को लेकर सामाजिक अगुआ सुनील उरांव ने जमुने, सुआ और कौड़िया में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान



 आगामी जिला परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज सदर प्रखंड के भावी जिला परिषद प्रत्याशी एवं लोकप्रिय सामाजिक अगुआ सुनील उरांव ने क्षेत्र के जमुने, सुआ तथा कौड़िया गांवों का  दौरा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं और प्रबुद्ध (बुद्धिजीवी) समाज के लोगों के साथ सीधे संवाद कर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।  
​जनसंपर्क के दौरान सुनील उरांव का ग्रामीणों एवं स्थानीय युवाओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित चौपाल एवं संवाद कार्यक्रमों में सुनील उरांव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना, युवाओं के लिए रोजगार व शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुँचाना है।  
​उन्होंने आगे कहा, "क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त और जवाबदेह नेतृत्व की आवश्यकता है। अगर जनता मुझे सेवा का अवसर देती है, तो इस  क्षेत्र को विकास के मामले में एक नया आयाम दिया जाएगा।"
​इस दौरान उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं ने भी क्षेत्र के समुचित विकास हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए तथा सुनील उरांव की सोच और जनसेवा के जज्बे का पुरजोर समर्थन किया।  
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीण, युवा साथी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।