BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

काला बिल्ला लगाकर सड़कों पर उतरे 108 एम्बुलेंस कर्मी, मांगें नहीं मानीं तो 28 से अनिश्चितकालीन हड़ताल


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

रामगढ़। लंबित मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ रामगढ़ के आह्वान पर राज्यभर के 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने सोमवार को चरणबद्ध आंदोलन का आगाज किया। आंदोलन के पहले दिन कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करते हुए सरकार के प्रति विरोध जताया और अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

ये मांगे है शामिल

संघ की प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के पत्रांक 2499 (एमडी), दिनांक 06.08.2026 के निर्देशों के अनुरूप जिला स्तर पर सरकारी माध्यम से 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन शुरू करना, सम्मान फाउंडेशन द्वारा हटाए गए कर्मचारियों को पुनः सेवा में बहाल करना तथा आईपीएफ/एएसआई ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन समेत सभी वैधानिक अधिकार सुनिश्चित करना शामिल है।

28 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

संघ ने बताया कि 14 से 19 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर विरोध किया जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक कैंडल मार्च, 21 सितंबर को भिक्षाटन, 23 सितंबर को धरना-प्रदर्शन और 25 सितंबर को राज्यव्यापी एक दिवसीय पूर्ण हड़ताल की जाएगी। 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है।

सकारात्मक पहल की मांग

संघ ने सरकार से तत्काल सकारात्मक पहल की मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

ये कर्मचारी थे उपस्थित 

आंदोलन के दौरान कुणाल बनर्जी, विकास, सिकंदर महतो, अरविन्द यादव, भारत महतो, मुकेश कुमार, बसंत महतो, अनिल कुमार, शंकर कुमार, रोहित महतो, हेमंत कुमार, आनंद, मनोज और लोकेश समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।