रांची एक्सप्रेस संवाददातागोला। गोला थाना क्षेत्र के नकटीगढ़ा के पास मंगलवार को पुलिस ने गिट्टी लदे एक मिनी ट्रक (जेएच2405773) को बिना माइनिंग चालान के परिवहन करने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक पर गिट्टी लदी हुई थी और उसके परिवहन के लिए आवश्यक माइनिंग चालान उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को पकड़कर थाना लाया। पकड़े गए मिनी ट्रक को गोला थाना में सुरक्षित रखा गया है। मामले में संबंधित विभागीय प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नकटीगढ़ा के पास बिना माइनिंग चालान गिट्टी लदा मिनी ट्रक पकड़ा गया






